, ,

द्वितीय आदि गुरु महर्षि सुपछ सुदर्शन जी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जनस्वाराज समाचार सुरेंद्र सोनी

Posted by

–

द्वितीय आदि गुरु महर्षि सुपछ सुदर्शन जी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

जनस्वाराज समाचार सुरेंद्र सोनी


​कानपुर नगर। धूमधाम से मना द्वितीय आदि गुरु महर्षि सुपछ सुदर्शन जी का जन्मोत्सव वाल्मीकि सुदर्शन धर्मशाला समिति के तत्वावधान में द्वितीय आदि गुरु महर्षि सुपछ सुदर्शन जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों द्वारा महर्षि सुदर्शन जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित करने और विधिवत आरती के साथ हुआ। वक्ताओं ने उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज के उत्थान और

जीवन को सफल बनाने का संकल्प लिया। वही कार्यक्रम के दौरान महर्षि सुदर्शन जी की महिमा का बखान करते हुए महाभारत काल के पौराणिक प्रसंग को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि महाभारत युद्ध के पश्चात पांडवों द्वारा आयोजित महायज्ञ में सभी को आमंत्रित किया गया था, किंतु आकाशीय घंटा न बजने से यज्ञ सफल नहीं हो पा रहा था। तब महर्षि सुदर्शन जी को आमंत्रित करने के लिए महाबली भीम को भेजा गया। सुदर्शन जी के कहने पर भीम पूरी शक्ति लगाने के बावजूद उनका कमंडल तक नहीं हिला सके। इसके बाद जब स्वयं महर्षि सुदर्शन जी यज्ञ में पधारे और छप्पन भोग ग्रहण किया, तब आकाशीय घंटा बजा और पांडवों का यज्ञ सुफल हुआ।वहीं समिति के महामंत्री विनोद कुमार ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2027 में धर्मशाला परिसर में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य धर्मशाला के निर्माण कार्यों को गति प्रदान करना और समाज को संगठित करना है। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश हजारिया, मुन्ना पहलवान, मुन्ना हजारिया, राम स्वरूप, बबलू खोटे, घनश्याम गहरवार, राकेश ताराचंद्र, ब्रजेंद्र माकोरिया, सुनील लोहिया, दिनेश सुदर्शन, राजेश तिलकधारी, मनोज सुदर्शन, देशराज वाल्मीकि, रामगोपाल समुंद्र, मिंटू हजारिया और ज्योति प्रकाश हजारिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Recent Posts