, ,

स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज के मुखारविंद से बरस रही भक्ति की रसधारा, दूसरे दिन भक्तों की भारी भीड़। जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

Posted by

–

स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज के मुखारविंद से बरस रही भक्ति की रसधारा, दूसरे दिन भक्तों की भारी भीड़।

जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

​कानपुर। प्रभु की भक्ति से जीवन का कल्याण संभव : स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज आप को बताते चलें दिनांक 16,11,2026 दिन सोमवार को यशोदा नगर के गंगापुर स्थित बाबा पातालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय दिव्य एवं संगीतमयी श्री राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। 15 नवंबर से 23 नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक

अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रूद्राभिषेक हो रहा है, जिसके पश्चात सायं 2 बजे से 6 बजे तक कथा का रसपान कराया जा रहा है। ​कथा के दौरान पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर अनंत श्री विभूषित अंतरराष्ट्रीय सरस कथा प्रवक्ता स्वामी श्री आत्मानन्द गिरि जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाराज श्री ने कहा कि

कलयुग में केवल भगवान की कथा का श्रवण और नाम संकीर्तन ही जीव के कल्याण का सबसे सरल मार्ग है। संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति पर पांडाल में मौजूद भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे।
​इसी क्रम में सोमवार को आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्य आनन्द मिश्रा की सुपुत्री आयुषी मिश्रा (प्राची) के जन्मदिन के पावन

उपलक्ष्य पर कथा व्यास स्वामी आत्मानन्द गिरि जी महाराज ने उन्हें स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पंकज यादव (पंकज ट्रेडिंग कंपनी), आनन्द मिश्रा (प्रकाश लॉजिस्टिक), मनोज तिवारी, हरिओम अवस्थी, राम आसरे दुबे (कुनाल कार्ड्स), अंकित पाण्डेय और दीपक यादव सहित समस्त क्षेत्रीय धर्मप्रेमियों का विशेष सहयोग रहा। कथा के समापन पर आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Advertisement

Recent Posts