, ,

एज मॉड्युलर्स’ के शोरूम का किदवई नगर में हुआ भव्य शुभारंभ जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

Posted by

–

एज मॉड्युलर्स’ के शोरूम का किदवई नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी


​कानपुर। एज मॉड्युलर्स’ के चतुर्थ शोरूम का किदवई नगर में हुआ भव्य उद्घाटन आप को बताते चलें दिनांक 6,11,2026 दिन शुक्रवार को शहरवासियों को आधुनिक और प्रीमियम इंटीरियर डिज़ाइनिंग से सुसज्जित करने के उद्देश्य से ‘एज मॉड्युलर्स प्राइवेट लिमिटेड’ (EDGE Modulars Pvt. Ltd.) के चौथे नए भव्य शोरूम का भव्य उद्घाटन किदवई नगर, मार्बल मार्केट (डाकघर के पास) में संपन्न हुआ। इस नए शोरूम के खुलने से शहर के निवासियों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय मॉड्युलर किचन, वार्डरोब और आधुनिक इंटीरियर सॉल्यूशंस की विशाल रेंज उपलब्ध होगी। वही ​उद्घाटन समारोह के अवसर पर संस्थान के मुख्य संचालकों में तरुण अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (प्रबंध निदेशक,

स्पेसब्लेंड्स इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.), सार्थक अग्रवाल, अंतिमा, तृप्ति और सोनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ​इस अवसर पर बात करते हुए संचालक तरुण अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल ने बताया कि ‘एज मॉड्युलर्स’ लगातार अपने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिकतम डिज़ाइनों के उत्पाद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। फज़लगंज स्थित अपनी निर्माण इकाई (फैक्ट्री) के माध्यम से कंपनी ग्राहकों को उनकी पसंद और ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज्ड मॉड्युलर फर्नीचर उपलब्ध करा रही है।

Advertisement

Recent Posts