रुद्राक्ष सोलर का भव्य शुभ उद्घाटन: ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत मिलेगी ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी

जनस्वराज समाचार सुरेंद्र सोनी

कानपुर। रुद्राक्ष सोलर का भव्य शुभ उद्घाटन: ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत मिलेगी ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी आप को बताते चलें दिनांक 1,11,2026 दिन रविवार को शहर में स्वच्छ ऊर्जा और सस्ती बिजली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रुद्राक्ष सोलर के नए कार्यालय का भव्य शुभ उद्घाटन विधि विधान से पूजा अर्चना पाठ के साथ संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे आकाश सचान, कार्तिक बाजपेई,अभिषेक दुबे,सत्येंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा ,अर्पित मिश्रा आदि मुख्य रहे वही उद्घाटन के अवसर पर ओनर मनोज तिवारी एवं अंबर सचान ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा ₹1,08,000/- तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है, जहाँ वे केवल आवश्यक दस्तावेज जमा करके सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों को राहत देने के लिए आसान किस्तों के साथ 2 महीने की किस्त मुफ्त का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बिजली बिलों के भारी बोझ से मुक्ति दिलाना और सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुँचाना है। वही इस शुभ उद्घाटन के इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







