, ,

​कानपुर में जिला स्तरीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजनजनस्वराज समाचार सुरेंद्र सोनी

Posted by

–

​कानपुर में जिला स्तरीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

जनस्वराज समाचार सुरेंद्र सोनी


​कानपुर, कानपुर में जिला स्तरीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन आप को बताते चलें दिनांक 3,11,2026 दिन मंगलवार को ​बच्चों एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से मंगलवार को कानपुर में जिला स्तरीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। क्रीड़ा भारती के सहयोग से रोप स्किपिंग एसोसिएशन, कानपुर द्वारा बर्रा स्थित ‘खेलो भारत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 40 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


​यह आयोजन उत्तर प्रदेश के जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ नैन के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ लेखचन्द्र गुप्ता ने किया, जबकि अंतरराष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स आइकॉन राहुल गुप्ता एवं रोहित गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राहुल और रोहित

गुप्ता ने कहा, “आज के दौर में बच्चों को मोबाइल की लत और नशे की ओर आकर्षित होने से बचाने के लिए खेल के मैदान से जोड़ना बेहद जरूरी है। खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक मजबूती आती है। हम सभी की सामूहिक


जिम्मेदारी है कि बच्चों की ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर उन्हें एक स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाएं।”
​प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम (स्पीड हॉप):
​अंडर-11 (बालक): प्रथम- देवांश, द्वितीय- राघव, तृतीय- विनीत।
​अंडर-11 (बालिका): प्रथम- अन्वेषा त्रिवेदी, द्वितीय- शिवांशी सिंह, तृतीय- शान्वी।
​अंडर-14 (बालक): प्रथम- आकाश साहू, द्वितीय- रघु, तृतीय- देव कुमार।
​अंडर-14 (बालिका): प्रथम- दिव्यांशी दीक्षित, द्वितीय- पूर्वी प्रकाश, तृतीय- रैना कुमारी।
​अंडर-17 (बालक): प्रथम- बृजेन्द्र, द्वितीय- राम कुमार, तृतीय- अब्दुल्ला मिर्जा।
​अंडर-17 (बालिका): प्रथम- सृष्टि, द्वितीय- रीना, तृतीय- संगीता।
​अंडर-19 (बालक): प्रथम- आशीष कुशवाहा, द्वितीय- शुभम कुमार सिंह, तृतीय- सागर।
​अंडर-19 (बालिका): प्रथम- प्रिया, द्वितीय- मानसी, तृतीय- रेशमा।
​19 वर्ष से अधिक (बालक): प्रथम- सोनू पटेल, द्वितीय- राहुल कुमार, तृतीय- हुकुम सिंह।
​19 वर्ष से अधिक (बालिका): प्रथम- शहरीन, द्वितीय- रेनू सिंह, तृतीय- पूनम झा।
​वन लेग (अंडर-11 बालिका): प्रथम- जीवा पांडेय, द्वितीय- रेखा रावत, तृतीय- सपना माथुर।
​आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह ने कानपुर में रोप स्किपिंग को और अधिक लोकप्रिय बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा सौरभ नैन, सभी अतिथियों, रेफरी (संतोष कुमार गुप्ता, सागर पंवार, सिद्धांत दुबे), शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम मिश्रा (क्रीड़ा भारती), सृजन मिश्रा, शुभम कश्यप, निशा सिंह, मोहित, आशीष बाजपेयी और सचिन सहित खेल जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

Advertisement

Recent Posts