प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर विशाल भंडारे आयोजन

जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

कानपुर। कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर वनखंडेश्वर मंदिर में मंगलवार को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के पी रोड स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सौरभ सोनकर (अधिवक्ता) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों क्षेत्रीय एवं राहगीरों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया वही

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अरुण पाठक और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) की प्रबंध परिषद सदस्य व निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। वही इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक इंजीनियर सौरभ सोनकर जी से बात

करने पर बताया कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति में सामाजिक सौहार्द, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। भंडारे में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जो सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल है। वही भंडारे के सफल आयोजन में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, पार्षद अंकित मिश्रा, एडवोकेट सौमिल शाह, प्रीति सोनकर, ईशु सोनकर, राजेश सोनकर, रोहित सोनकर, नवनीत पांडे, शिवांग मिश्रा, पंकज भाई, अभिषेक चौरसिया (भोला) और बुलंदी राम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व कार्यकर्ता शामिल रहे।






