, , ,

समाजवादी व्यापार सभा ने स्थानीय व्यापारियों के समर्थन में निकाली ग्राहक जागरूकता पदयात्रा ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव का किया विरोध जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

Posted by

–

समाजवादी व्यापार सभा ने स्थानीय व्यापारियों के समर्थन में निकाली ग्राहक जागरूकता पदयात्रा ऑनलाइन कंपनियों
के बढ़ते प्रभाव का किया विरोध

जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

कानपुर,ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ बाजारों में उतरी समाजवादी व्यापार सभा, स्थानीय व्यापारियों के समर्थन में निकाली ग्राहक जागरूकता पदयात्रा आप को बताते चलें दिनांक 4,11,2026 दिन बुधवार को कैनाल रोड स्थित कार्यालय से महानगर अध्यक्ष व्यापार सभा समाजवादी पार्टी नंदलाल जायसवाल जी के तत्वाधान में ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते कारोबार और स्थानीय छोटे दुकानदारों के सामने खड़ी हो रही चुनौतियों के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर द्वारा ग्राहक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। वही पदयात्रा के माध्यम से आम जनता को स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने के लिए जागरूक किया गया तथा ग्राहकों से अपील की गई कि वे ऑनलाइन कंपनियों के बजाय अपने स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी को प्राथमिकता दें, जिससे छोटे एवं फुटकर व्यापारियों का कारोबार सुरक्षित रह सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छोटे दुकानदार देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में स्थानीय व्यापार और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए समाजवादी व्यापार सभा लगातार आवाज उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर के अध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव ‘मिंटू’ जी, अम्बर त्रिवेदी, दीपा यादव, कीर्ति अग्निहोत्री, रेखा यादव, दिनेश शुक्ला, आशीष जायसवाल, श्रीनाथ तिवारी, संजय सिंह, आशीष यादव, बिल्लू वाल्मीकि, समीर खान, संदीप तिवारी, मोहम्मद रिजवान, संदीप शर्मा, सचिन सिंह, अनुराग जायसवाल, गोपाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही समाजवादी व्यापार सभा ने संकल्प लिया कि स्थानीय बाजारों, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

Advertisement

Recent Posts