विशाल रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का क्रांति सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में किया गया आयोजन सैकडो लोगो ने किया रक्तदान

जन स्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

कानपुर _सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का क्रांति सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में किया गया आयोजन आप को बताते चलें दिनांक 1,10,2026 दिन बृहस्पतिवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र आवास विकास हंसपुरम स्थित क्रांति सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस। में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के

जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण भाजपा उपेंद्रनाथ पासवान जी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहे माननीय शंकर लाल

लोधी प्रदेश महामंत्री भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, रामकिशोर साहू जी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, आदित्य त्रिवेदी जी,आनंद सिंह जी क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, संदीप बाजपेई जिला उपाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण, अतुल बाजपेई शाहिद तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे वहीं चल रहे

रक्तदान शिविर में सैकड़ो लोगों ने रक्त दान देकर महादान दिया एवं स्वास्थ्य शिविर कैंप में निशुल्क दवा वितरण की गई वही आए हुए सभी मुख्य अतिथियों ने ब्लड डोनेट करने वाले सम्मानित नागरिकों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया वही कार्यक्रम के अंत में जिला

अध्यक्ष उपेंद्रनाथ पासवान ने सभी उपस्थित मुख्य अतिथियों डॉक्टरों की टीम और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भाजपा का या सेवा संकल्प अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहा है






