, ,

स्वास्थ्य मंत्री के कानपुर आगमन पर विरोध की चेतावनी, अर्पित त्रिवेदी जनस्वराज समाचार सुरेंद्र सोनी

Posted by

–

स्वास्थ्य मंत्री के कानपुर आगमन पर विरोध की चेतावनी, अर्पित त्रिवेदी

जनस्वराज समाचार सुरेंद्र सोनी

कानपुर _स्वास्थ्य मंत्री के कानपुर आगमन पर विरोध की चेतावनी, नौबस्ता 100 बेड अस्पताल के सामने धरना आप को बताते चलें दिनांक 20,9,2026 दिन रविवार को युवजन सभा महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने नौबस्ता स्थित 100 बेड के सरकारी अस्पताल को जनता के लिए शीघ्र शुरू किए जाने की मांग को लेकर हॉस्पिटल के बाहर ही धरना दिया और स्वास्थ्य मंत्री के कानपुर आगमन पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वही प्रदर्शनकारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल की इमारत तैयार होने के बावजूद लंबे समय से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2025 में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अस्पताल में ओपीडी शुरू करने के संबंध में समयसीमा बताए जाने के बावजूद अस्पताल के संचालन को लेकर सवाल बने हुए हैं।इसी मांग को लेकर नौबस्ता 100 बेड अस्पताल के सामने धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल को तत्काल जनता के लिए खोलने, आवश्यक चिकित्सकीय स्टाफ एवं संसाधनों की व्यवस्था करने तथा संचालन की स्पष्ट समयसीमा घोषित करने की मांग उठाई। वही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री कानपुर आते हैं और अस्पताल के संचालन को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं होती है, तो विरोध दर्ज कराया जाएगा।


मुख्य मांगें—
1. नौबस्ता 100 बेड अस्पताल को तत्काल जनता के लिए शुरू किया जाए।
2. अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
3. ओपीडी एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं शीघ्र शुरू की जाएं।
4. अस्पताल के संचालन की निश्चित समयसीमा सार्वजनिक की जाए।
5. अस्पताल की वर्तमान स्थिति और तैयारियों की प्रशासनिक जानकारी सार्वजनिक की जाए।
6. “अस्पताल की इमारत तैयार है तो इलाज कब शुरू होगा? जनता को तारीख नहीं, इलाज चाहिए।”
धनजी यादव,पिंटू ठाकुर,रीता जितेंद्र बहादुर सिंह,केशव यादव, रामा यादव,अभिजीत गुप्ता,हिमांशु तिवारी,विकास वर्मा,अनुराग पांडेय,केके मिश्रा,सत्यम त्रिवेदी,गौतम निगम,शिवम खन्ना,संदीप पांडेय,शनि सागर,बलराम समुद्रे,अरविंद यादव ,सुभाष द्विवेदी,संजय यादव,इशू यादव,धीरू पटेल,शिवम जायसवाल,मुकेश गुप्ता,सुकांत शर्मा,अभिषेक रावत,इशू यादव,जीतू तिवारी,रोहित तिवारी,सूरज चौहान, प्रवीण मिश्रा,कृपाशंकर यादव,आदित्य सिंह आदि रहे

Advertisement

Recent Posts