कानपुर वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ सदस्यो का सम्मान कर जन्मोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

जन स्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

कानपुर _संस्थापक मनोज यादव की अगवाई में कानपुर वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम, वरिष्ठ सदस्यो का जन्मोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आप को बताते चलें दिनांक 01 अक्टूबर

2026 दिन बृहस्पतिवार को रामादेवी स्थित मलिक गेस्ट हाउस में कानपुर वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम, वरिष्ठ सदस्यो का जन्मोत्सव एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वही संस्थापक श्री मनोज यादव राजा भईया हैट्रिक पार्षद की अगुवायी में कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक

आर. के. सिंह पटेल द्वारा की गयी। वहीं मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह तंवर IAS जिलाधिकारी कानपुर नगर व एयर कमोडोर पी.के. नरेन्द्र ए.ओ.सी. एयर फोर्स स्टेशन कानपुर, डॉ हरिदत्त नेमी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० पियूष मिश्रा सी.एम.एस. आशुतोष कुमार सिंह ए.सी. पी., वरेण्य अतिथि अरुण पुरी चैतन्य जी महाराज

आश्रम जाजमऊ एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुरिता नरेन्द्र, अध्यक्षा अफवा एवं रणवीर सिंह मलिक, संचालक मलिक गेस्ट हाउस का स्वागत संस्थापक मनोज यादव, श्रीमती विजय लक्ष्मी यादव, निर्दलीय पार्षद वार्ड 11 सफीपुर एवं संस्था के सहयोगियों द्वारा

किया गया। वही संस्था के कार्यक्रम मे सदैव की भांति नारी शक्ति संगठन का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यकम में स्वागतोपरान्त संयोजक मनोज यादव द्वारा संस्था के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला गया एवं वरिष्ठ जनो हेतु संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। वही सभी अतिथियों द्वारा संस्था कृत कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा
करते हुए संस्था को पूर्ण सहयोग व समर्थन देने पर सहमति व्यक्त की गयी। वही नारी शक्ति संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गये जिसकी सभी उपस्थित जनो द्वारा प्रशंसा की गयी।अक्टूबर माह में जन्मे 60 वरिष्ठ जनो का जन्मोत्सव केक काट कर मनाया गया। इसके उपरांत सुरुचिपूर्ण भोजनयुक्त भंडारे का आयोजन किया गया जिसका जिसमें भंडारे का प्रसाद सभी ने ग्रहण किया वही संस्था के अध्यक्ष रणवीर सिंह एव. महासचिव मथुरा प्रसाद गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।






