, ,

एस.जे. महाविद्यालय (रमईपुर) में छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान आयोजित किया गया कानपुर ग्रामीण समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में जन स्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

Posted by

–

एस.जे. महाविद्यालय (रमईपुर) में छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान आयोजित किया गया कानपुर ग्रामीण समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में


जन स्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी


कानपुर _छात्र सभा कानपुर ग्रामीण समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद यादव (शरद) जी के नेतृत्व में एस.जे. महाविद्यालय में छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। आप को बताते चलें दिनांक 29,9,2026 दिन सोमवार को छात्र सभा कानपुर ग्रामीण समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद यादव (शरद) जी के नेतृत्व में माधवबाग बजार समीप स्थित एस.जे. महाविद्यालय में छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। वही अभियान के दौरान छात्र-


छात्राओं से संवाद कर सदस्यता अभियान चलाया गया तथा उनकी समस्याओं, विचारों और सुझावों को जाना गया। छात्र-छात्राओं से सुझाव फॉर्म भी भरवाए गए, ताकि उनकी आवाज़ और विचारों को संगठन तक पहुंचाया जा सके वहीं इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे कानपुर ग्रामीण समाजवादी पार्टी के जिला सचिव कर्मवीर सिंह यादव, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, बिठूर विधानसभा छात्र सभा अध्यक्ष सरवन कश्यप, बिठूर विधानसभा सचिव हिमांशु मिश्रा, एस.जे. महाविद्यालय अध्यक्ष राजदीप प्रधान, जिला सचिव अभिषेक कुमार, जिला सचिव शिवम प्रधान, पवन, सिद्धार्थ राजपूत, अभिषेक राजपूत, सत्यम यादव, राज यादव, अभय कुशवाहा, गगन राजपूत, पवन पासवान सहित सभी सम्मानित छात्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Recent Posts