माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया

जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

कानपुर _सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्याम नगर छावनी विधानसभा में लगा निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर कैंप आप को बताते चलें दिनांक 28,9,2026 दिन सोमवार को छावनी विधानसभा श्याम नगर में परिणय गेस्ट हाउस में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर कैंप का

आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहे कानपुर लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, आनंद सिंह परिहार उर्फ बिट्टू सिंह ,सरदार नीतू सिंह रवि सतीजा सहित

तमाम भाजपा नेता के साथ कानपुर चिकित्सा अधिकारी हरिदत्त नेमी अपनी टीम के साथ कैंप में आए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं दवाइयां एवं चश्मा वितरण किया वही मुख्य के रूप में आए सांसद रमेश अवस्थी जी ने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है और स्वास्थ्य

से जुड़ी सेवाएं बहुत ही बेहतर ढंग से दिया जा रहा है जहां गरीब आदमी इलाज करने में सोचता था वही आयुष्मान कार्ड के द्वारा किसी भी गरीब आदमी को कोई परेशानी नहीं होती है आयुष्मान कार्ड से₹500000 का इलाज निशुल्क दिया जा रहा है यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं योगी जी की देन है साथ ही कहा कि 100 बेड का अस्पताल जल्दी चालू होगा वहीं पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस

के उपलक्ष पर भाजपा द्वारा मनाया जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को छावनी विधानसभा क्षेत्र श्याम नगर में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने करते हुए डबल इंजन सरकार की आम जनमानस में की जा रही सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारियां दी साथ ही कहा कि देश में प्रधानमंत्री और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ किस प्रकार से आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है विपक्ष के किसी भी नेता के पास ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं है जिसको लेकर क्षेत्र में आम जनमानस के बीच जा सके वहीं कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पार्टी का प्रत्येक कार्य करता इस बार योगी जी को तीसरी बार प्रदेश की कमान सौंपेगा प्रदेश की जनता जानती है कि अगर उनका फायदा किसी पार्टी ने किया है तो वहां सिर्फ बीजेपी है विपक्ष चाहे जितने बड़े-बड़े वादे कर ले लेकिन प्रदेश की जनता गुमराह नहीं होगी उन्होंने दिल से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है







