एक हफ्ते में नहीं बना नाला तो इसी नाले में लेंगे जल समाधि
नाला न बनने पर वार्ड 2 के पार्षद ने नगर निगम में दिया धरना

जनस्वराज समाचार सुरेन्द्र सोनी

कानपुर _नाला न बनने पर वार्ड 2 के पार्षद ने नगर निगम में किया प्रदर्शन साथ ही दिया ज्ञापन कहां अगर एक हफ्ते में नहीं बनता है नाला तो इसी नाले में लेंगे जल समाधि आप को बताते चलें दिनांक 26,9,2026 दिन शनिवार को वार्ड 2 पार्षद कल्पना राकेश निषाद ने अपनी क्षेत्रीय जनता के साथ अपनी बात रखते है। धरना प्रदर्शन के दौरान मीडिया को बताया कि डी० बी० एस०

कच्ची बस्ती नाला लगभग 1.5 km लंबा जिसकी दिशा दसा बहुत दयनीय है लोगों के घरों में पानी भर रहा है, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि से लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं जिसका हम अपने क्षेत्रीय जनता के साथ नगर आयुक्त महोदय और जोन 5 में आधिकारियों को अवगत करवाया फोन के द्वारा और कई बार पर लगभग आज 5 महीने होने के बावजूद भी नगर आयुक्त और आधिकारियों ने आज तक नाला का काम ठेकेदार से लगभग 7 दिन ही करा पायें। कई बार ठेकेदार, को फोन के माध्यम से कहां की कार्य चालू कर दो लोगों के घरों में पानी भर रहा है बदबूदार लोग बीमार पड़ रहे हैं पर 5 महीनों का समय चला गया। और अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है वही आज क्षेत्रीय जनता आक्रोशित होकर मुझको मजबूर कर दिया जो मैं आज यहां धरने पर आयुक्त महोदय जी को नाले की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया है साथ ही कहा कि एक हफ्ते के अंदर अगर नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो हम इस नाले पर जल समाधि लेंगे वहीं धरने में मुख्य रूप से पार्षद वार्ड दो गोविंद नगर हरिजन बस्ती कल्पना निषाद, पार्षद पति राकेश निषाद के साथ सैकड़ो क्षेत्रीय जनता मौजूद रही







