, ,

पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता करके दी जानकारी_सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम नेत्र परीक्षण से लेकर स्वास्थ्य शिविर, गंगा आरती, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जरूरतमंदों की सेवा तक होंगे विभिन्न आयोजन । जन स्वराज समाचार सुरेंद्र सोनी

Posted by

–

पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता करके दी जानकारी_सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

नेत्र परीक्षण से लेकर स्वास्थ्य शिविर, गंगा आरती, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जरूरतमंदों की सेवा तक होंगे विभिन्न आयोजन ।

जन स्वराज समाचार सुरेंद्र सोनी

कानपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने व उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर जी के नेतृत्व में एक माह तक विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद, वंचित और कमजोर वर्गों तक सेवा का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने बताया कि अभियान के दौरान नेत्र परीक्षण शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन एवं चश्मा वितरण, स्वास्थ्य शिविर, गंगा आरती, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण, दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपयोगी सामान उपलब्ध कराना, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान तथा गौ सेवा सहित अनेक सेवा कार्य भी अभियान का हिस्सा होंगे।
अजय कपूर जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को केंद्र में रखते हुए जनसेवा को नई दिशा दी है। उनके जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण, गरीबों के उत्थान और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प से प्रेरित रहा है। उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेकर यह अभियान अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगा।
अजय कपूर जी ने कहा कि सेवा केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति निरंतर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव है। इसी उद्देश्य से पूरे एक माह तक अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समाज के सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है और सामूहिक प्रयासों से ही सेवा का यह संकल्प व्यापक रूप ले सकता है।

Advertisement

Recent Posts